Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान ने मलाइका को दी ऐसी सजा, जानकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान को बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इंडस्ट्री में रहकर सलमान से दुश्मनी लेना किसी भी एक्टर-एक्ट्रेस के करियर को तबाह कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान इन दिनों अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा खान से खासे नाराज चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सलमान मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते से काफी नाराज हैं।

इसी नाराजगी के चलते उन्होंने मलाइका को अपनी फिल्म दबंग 3 से बाहर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान की इस फिल्म में मलाइका की जगह मॉनी रॉय या फिर सनी लियोनी को मौका मिल सकता है।

इससे पहले दंबग के दोनों पार्ट में मलाइका नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में उनके आइटम नंबर को काफी पसंद किया गया था। गौरतलब है कि दबंग 3 की शूटिंग हाल ही में मध्य प्रदेश में शुरू हुई है।

इस फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिल्म में एक बार सोनाक्षी सिन्हा सलमान की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। इससे पहले प्रभुदेवा और सलमान फिल्म वांटेड में एक साथ काम कर चुके हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending