Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महाभारत के इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महाभारत में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले एक्टर सतीश कौल का शनिवार को निधन हो गया। वे 73 साल के थे। हाल ही में वे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे वक्त से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।  सतीश ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह दवाओं, घर के सामान जैसी चीजों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभिनेता को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया था जिनमें हिंदी और पंजाबी फिल्में शामिल थी। सतीश ‘महाभारत’, ‘सर्कस’ और ‘विक्रम बेताल’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम काम कर चुके हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending