Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में मां और भाई की हत्या करने वाली लड़की के कमरे से मिला कंकाल का फोटो, बोली- मुझे घर में दिखते थे भूत

Published

on

Loading

TOP NEWSUTTAR PRADESH

लखनऊ डबल मर्डर: बेटी के कमरे में मिली कंकाल की फोटो, बोली- मुझे अक्सर दिखाई देता था भूत

लखनऊ। लखनऊ के वीवीआईपी रेलवे कलोनी गौतमपल्ली में रेल मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर डी बाजपेई की पत्नी और बेटे की हत्या उनकी नाबालिग बेटी ने की थी। पुलिस पूछताछ में उसने सच कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे अक्सर घर में भूत दिखाई देता है। पुलिस ने जब उसके कमरे की छानबीन की तो उसमें उन्हें कंकाल का चित्र पड़ा हुआ मिला।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि, “राजेश दत्त बाजपेई बतौर एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रेलवे बोर्ड में तैनात हैं और दिल्ली में रहते हैं। गौतमपल्ली के विवेकानंद मार्ग पर बंगला नंबर एक में उनकी पत्नी मालिनी, बेटा सर्वदत्त और 16 वर्षीय बेटी रहते थे। शनिवार को वाजपेई की पत्नी और उनके बेटे के शव उनके ही कमरे से बरामद किया गया।”

घटना की जानकारी मिलते ही डीजीपी सहित पुलिस के आलाअधिकारी मौकें पर पहुंच गये। घटना स्थल को सील कर दिया था। इसके लिए 6 टीमें बनायी गयी थीं। जांच में पता चला कि वारदात को उन्हीं की नाबालिग बेटी ने अंजाम दिया। घटना स्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि छानबीन में सामने आया है कि रेलवे अधिकारी की बेटी किशोरी ने पहले भी खुद को चोटें पहुंचाई थीं। किशोरी के हाथ में चोट के निशान हैं। पुलिस ने छानबीन की तो टमाटर की चटनी से बाथरूम के शीशे पर कुछ लिखा मिला। किशोरी ने यह लिखने के बाद शीशे पर भी फायरिंग की।

पुलिस आयुक्त का कहना है कि 22 बोर का असलहा बरामद कर लिया गया है। किशोरी ने इसी से मां और भाई पर गोलियां दागी। पूछताछ में उसने बताया कि असलहे में उसने पांच गोलियां लोड की थीं, और तीन राउंड गोलियां दाग दीं।

लखनऊ के सबसे पॉ़श इलाके में शनिवार को डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस कंट्रोलरूम को लड़की की नानी ने मालिनी और सर्वदत्त की हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की सदमे में मिली। उसके दोनों हाथों पर धारदार हथियार से खरोंचों के निशान थे। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी।

पुलिस की एक टीम ने डॉक्टर को बुलवाकर उसका उपचार शुरू कराया। मां-बेटे के शव पलंग पर पड़े हुए थे। दोनों के शव के ऊपर चादर पड़ा हुआ था। शवों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दोनों को सोते वक्त गोलियां मारी गई हैं। बताया जा रहा है किशोरी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज है।

घटना स्थल पर उनके रिश्तेदारों ने बताया कि आरडी बाजपेई का शनिवार को जन्मदिन था। घर में काम करने वाली मेड ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर में वह खाना बनाने आई थी। इस दौरान सभी लोगों को खाना खिलाकर वो दूसरे कमरे में काम करने लगी। इसके बाद उसे वाजपेई की पत्नी से घर जाने के लिए कहा। दो घंटे बाद उसे पता चला कि मालिनी और उनके बेटे सर्वदीप की हत्या कर दी गई है।

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, तीन की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending