Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूसरे दिन ‘लव आज कल’ की कमाई में आई भारी गिरावट, इतना रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। वैलेंटाइन डे मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘लव आज कल’ की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने शनिवार को 8.01 करोड़ का बिजनेस किया।

इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 20.41 करोड़ हो गया है। कलेक्शन के आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किए हैं। आमतौर पर शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलता है लेकिन फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन मेकर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

अगर रविवार के दिन भी फिल्म का कलेक्शन नहीं बढ़ता है तो यह कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है।

बता दें कि लव आज कल को लोगों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। क्रिटिक्स को भी यह फिल्म प्रभावित नहीं कर सकी है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

इम्तियाज इससे पहले इसी नाम की 2009 में फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में सारा के पिता सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending