Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लॉकडाउन से सबसे ज्यादा गरीब परेशान, 100 किलोमीटर पैदल चला 80 साल का बुजुर्ग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इस वायरस ने दुनिया के कई देश पूरी तरह से बंद होने पर मजबूर कर दिया है। भारत भी कोरोना की वजह से 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन है।

अचानक पूरा भारत बंद हो जाने से सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को हो रही है। जो अपने गांव से बाहर कमाते खाते हैं उनको कोई स्थाई ठिकाना न होने की वजह से वह अपने गांव आने पर मजबूर हैं।

कोई साधन न मिलने पर लोग पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। 80 साल के एक बुजुर्ग को भी अपने घर लौटने के लिए 100 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलना पड़ा। लॉकडाउन की वजह से कोई वाहन नहीं मिलने पर बुजुर्ग को ऐसा करने को मजबूर होना पड़ा।

यह घटना असम के बिस्वानाथ जिले की है। बुजुर्ग शख्स की पहचान खगेन बरूआ के तौर पर हुई।  रिपोर्ट के के मुताबिक बरूआ लखीमपुर जिले के लालुक क्षेत्र के रहने वाले हैं। वो गुवाहाटी अपने बेटे को वापस लेने के लिए गए थे, क्योंकि उनकी बहू की तबीयत खराब थी। गुवाहाटी से उन्होंने वापसी में ट्रेन पकड़ी, जिससे वो नगांव जिले के कालियाबोर तक पहुंच गए।

कालियाबोर से उनका घर लालुक में अब भी 215 किलोमीटर दूर था। लॉकडाउन की वजह से सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद थे और बरूआ को यात्रा का कोई साधन नहीं मिला, तो वो पैदल ही निकल पड़े। दरअसल उनकी बहू गर्भवती थी।

बरूआ 100 किलोमीटर पैदल चलकर बिस्वानाथ चरियाली पहुंच गए। वहां उन्हें बहुत कमजोरी महसूस होने लगी. वहीं उन्होंने रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी। बरूआ की हालत देखकर बिस्वानाथ चरियाली के स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

साथ ही पुलिस को सूचित किया। बरूआ के मुताबिक वो बेटे को लेने गुवाहाटी गए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उससे संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार को बिस्वानाथ जिला पुलिस ने बरूआ को पुलिस वाहन से उनके घर पहुंचाया, साथ ही कुछ नगदी भी दी।

नेशनल

शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से शिवसेना-शिंदे गुट ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट रिलीज कर दी है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े और कद्दावर नेता शामिल हैं।

शिवसेना की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में चौंकाने वाले नाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। दरअसल अब तक पीएम मोदी ने कभी भी शिवसेना के लिए प्रचार नहीं किया, लेकिन इस बार वह पहली दफा यह काम करेंगे। एकनाथ शिंदे गुट की असली शिवसेना बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

शिवसेना की सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी नाम शामिल है। बता दें कि शिवसेना के बीजेपी के साथ गठबंधन में फडणवीस की अहम भूमिका मानी जाती है। इसके अलावा अजीत पवार इस सूची में शामिल हैं।

Continue Reading

Trending