Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में नहीं थम रही कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में मिले 3.86 लाख नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। हर दिन भारत में रिकॉर्ड कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में एक बार फिर देश में 3 लाख से ज्यादा कोविड केस दर्ज किए गए।

लगातार नौवें दिन देश में कोरोना के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,86,452 मामले सामने आए हैं और 3498 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ देश में संक्रमण की दर भी 21.2 फीसदी पहुंच गई है। इसका मतलब है कि हर 100 लोग जो टेस्ट करवा रहे हैं उनमें से 21 लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।

आंकड़ो के अनुसार बीते दिन 2 लाख 97 हजार 540 लोग ठीक भी हुए। देश में 31 लाख 70 हजार 228 एक्टिव केस हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 68 लाख एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कोरोना से 1 करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 लोग संक्रमित हो गए हैं। अब तक 1 करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो गए हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2 लाख 8 हजार 330 हो गई है।

 

 

उत्तर प्रदेश

मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: उमर अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से लौट हो गई। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

उधर, मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन पर पिता मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

उमर अंसारी ने कहा कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें इस पर पूरा भरोसा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिये इसके बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई।

उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया।

 

Continue Reading

Trending