Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भागीरथ बनकर बुंदेलखंड को जलमय कर दिया डीएम मानवेंद्र सिंह ने, सभी को पढ़नी चाहिए इनकी कहानी

Published

on

मानवेंद्र सिंह

Loading

उत्तर प्रदेश में ललितपुर ज़िले में ओडी नदी के पुनर्जीवन व जल स्रोतों के पुनरुद्धार के काम के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में 25 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मानवेंद्र सिंहडीएम मानवेंद्र सिंह को यह पुरस्कार दो अलग-अलग श्रेणियों (ओडी नदी के पुनर्जीवन और जल स्रोतों के पुनरुद्धार ) के लिए दिया गया है। ललितपुर जिले में ओडी नदी पुनर्जीवन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत मिलने पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की बड़ी पहचान बन गई है।
मानवेंद्र सिंहज़िले में ओडी नदी को पुनर्जीवन मिलने के बाद स्थानीय किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। डीएम मानवेंद्र सिंह बताते हैं,” पहले ज़िले में किसानों को सिंचाई के लिए पानी न मिलने के कारण खेती में बड़ा नुकसान सहना पड़ता था, लेकिन ओडी नदी के पुनर्जीवन के काम के बाद नदी में जलधारा वापस लौट आई है, इससे किसानों को फसल में दो से तीन सिंचाई का पानी मिल जाता है।”
मानवेंद्र सिंहजनपद में ओडी नदी के पुनर्जीवन व जल स्रोतों के पुनरुद्धार के काम में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को रैमेन मैक्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरुष राजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन मिला। इसकी मदद से ज़िले में व्यापक स्तर पर जलसंरक्षण का हुआ, जिससे ओडी नदी पुनर्जीवन संभव हो सका है।

इससे पहले डीएम मानवेंद्र सिंह को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी और प्रपौत्र तुषार गांधी ने ‘पर्यावरण संरक्षक सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending