Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उन्नाव रेप केसः कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा, 25 लाख जुर्माना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निष्काषित किए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा  सुनाई है। इसके अलावा सेंगर पर 25 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 16 नवंबर को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराया था। इसके अलावा कोर्ट ने  सह आरोपी महिला शशि सिंह को बरी कर दिया था।

शशि सिंह पर आरोप था कि नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को कुलदीप सेंगर के पास लेकर गई थी, जिसके बाद सेंगर ने पीड़िता का रेप किया। सेंगर पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज था।

तीस हजारी कोर्ट ने विधायक कुलदीप सेंगर को धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 363 (अपहरण), 366 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए एक महिला का अपहरण या उत्पीड़न), 376 (बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं) और पाक्सो तहत दोषी ठहराया था।

गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में अगस्त में ही आरोप तय कर दिए थे।

 

 

प्रादेशिक

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 के पास वॉच टावर पर गोलियां चलने की आवाज सुनाई पड़ने के बाद लोगों ने देखा कि सिपाही की गर्दन में गोली लगी है। कांस्टेबल को एयरपोर्ट के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक जवान की पहचान सी विष्णु (25) के रूप में हुई है। वह 2022 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। वह मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला था।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर पर स्थिति तनावग्रस्त है। सीआईएसफ के शीर्ष अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, इस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पूरी कहानी पता चल सके।

Continue Reading

Trending