Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जानिए 2014 से 2018 में कितनी बढ़ गई PM मोदी की संपत्ति

Published

on

Loading

सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की संपत्ति का नया ब्योरा सामने आ गया है। जिसमें मोदी की चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा हैं। वर्तमान समय में उनके पास करीब 2 करोड़ 28 लाख की संपत्ति है जो आज से चार वर्ष पहले यानि 2014 में करीब डेढ़ करोड़ थी। मतलब इन चार वर्षों में पीएम की संपत्ति में करीब 75 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

लोकसभा चुनाव 2014 और अब 2018 में पीएम मोदी की संपत्ति पर एक नजर –

चल-अचल संपत्ति – 2014 में मोदी के पास कुल चल-अचल संपत्ति 1 करोड़ 51 लाख 57 हजार 582 रुपए की थी। 2018 में करीब 2.28 करोड़ रुपए हैं।

मोदी के पास कैश – 2014 में मोदी के पास कैश 29 हजार रुपए था। 2018 में मोदी के पास कैश 48 हजार 944 रुपए है।

पोस्टल सेविंग – 2014 में पोस्टल सेविंग में 4,34,031 रुपए था। 2018 में SBI बैंक में कुल 11,29,690 रुपए जमा हैं।

फिक्स डिपोजिट – 2014 में फिक्स डिपोजिट 44,23,383 रुपए था। 2018 में 1,07,96,288 डिपोजिट है।

इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड डिपॉजिट – 2014 में इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड डिपॉजिट 20 हजार रुपए की थी। 2018 में भी 20 हजार रुपए ही हैं।

गोल्ड ज्वैलरी – 2014 में गोल्ड ज्वैलरी 1 लाख 35 हजार की थी। 2018 में 1 लाख 38 हजार रुपए की है।

ब्याज के रूप में रिफंड – 2014 में ब्याज के रूप में रिफंड आया कुल 1,15,468 रुपए2018 में 1,59,281 रुपए LIC के रूप में है।

बड़ी बात तो यह हैं कि पीएम के नाम पर कोई भी दुपहिया, फोर व्हीलर वाहन रजिस्टर्ड नहीं है।

इसमें पीएम की चल संपत्तियों की कीमत 1,28,50,498 रुपए है और उनके गांधीनगर स्थित आवासीय भूमि की कीमत एक करोड़ रुपए है। पीएमओ पर जारी डेक्लरेशन के अनुसार, ‘पीएम मोदी पर कोई कर्ज भी नहीं है। उनपर किसी बैंक का लोन नहीं है।’

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending