Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोनाः इस राज्य से आई अच्छी खबर, नहीं मिला आज एक भी नया केस

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो

Loading

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक संक्रमण के लगभग 40 हजार केस सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2644 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है।

एक दिन में इस वायरस से यह सबसे ज्यादा हुई मौत है। वहीं, ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश में अब तक कुल 10,633 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इस बीच केरल से एक पॉजिटिव खबर सामने आई है। राज्य में आज कोरोना का कोई भी नया केस सामने नहीं आया है। अब केरल में कुल 95 एक्टिव केस बचे हैं। वहीं 401 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने दी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending