Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कटरीना कैफ ने जीती कोरोना से संग, रिपोर्ट आई निगेटिव

Published

on

Loading

मुंबई। कटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। उन्होंने कोविड-19 पर जीत हासिल कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने फैंस को अपनी रिपोर्ट निगेटिव होने की जानकारी देते हुए फोटो शेयर की है।

कटरीना ने यलो आउटफ‍िट में अपनी स्माइल‍िंग फोटो शेयर कर लिखा- ‘निगेट‍िव, सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की, ये मेरे लिए प्यार से भरा था.’ इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने यलो हार्ट और सनशाइन इमोट‍िकॉन्स भी जोड़े हैं।

उन्होंने यलो कलर के माध्यम से एक नई शुरुआत की तरफ इशारा किया है। कटरीना के कोरोना निगेट‍िव होने पर सेलेब्स और फैंस खुश हैं। बता दें कि हाल ही में कटरीना कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं।

उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना ने बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ये खतरनाक वायरस अब तक कई बड़े सितारों को अपनी चपेट में ले चुका है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending