Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं का सीना हुआ चौड़ा, कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल

Published

on

Karnataka Elections LIVE : Congress raises questions on EVMs

Loading

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आए रुझानों और नतीजों में अब तक बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद पार्टी खेमे में जश्न का दौर शुरू हो चुका है। बीजेपी कार्यकर्ता कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक ढोल–नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं।

उधर, एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के किए गए दावे गलत साबित हो गए। इस बीच, सभी राजनीतिक दलों की ओर से रुझानों पर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो चुका है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे कर्नाटक में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। रमन सिंह ने कहा-“कर्नाटक की सभी जनता का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने हमें वोट किया है। अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा, कहां चलेगा पता नहीं।”

रुझानों में बहुमत दिखने के बाद बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा ने कहा कि गठबंधन का (जेडीएस के साथ) सवाल नहीं है। सदानंद गौडा ने कहा कि हम 112 सीटें पार कर रहे हैं।

उधर, कर्नाटक में बीजेपी को बहुमत और कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के उपयोग पर सवालिया निशान लगा दिया है। कांग्रेस नेता मोहन सिंह ने कहा- मैं यह शुरू से ही कह रहा हूं कि भारत में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसने ईवीएम पर सवाल ना उठाए हों।

यहां तक कि खुद बीजेपी इससे पहले ईवीएम पर सवाल उठा चुकी है। अब जबकि सभी दलों की तरफ से ईवीएम पर शंका जाहिर की जा रही है उसके बाद बीजेपी को बैलेट पेपर से चुनाव कराने में क्या दिक्कत आ रही है?

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending