Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

येदियुरप्पा जल्द ही चुने जाएंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री : मोदी

Published

on

Loading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चामाराजानगर जिले से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंधी चल रही है।

बेंगलुरू से 170 किलोमीटर दक्षिण में स्थित संतमाराहल्ली गांव में भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने दिल्ली में सुना कि कर्नाटक में भाजपा की हवा चल रही है। लेकिन जैसे मैं देख रहा हूं कि यह लहर नहीं बल्कि आंधी है।”

मोदी के भाषण का अनुवाद साथ—साथ में कन्नड़ में भी किया जा रहा था। पिछले कुछ महीनों में दक्षिणी राज्य के उनके दौरों में उनके भाषण का पहली बार कन्नड़ भाषा में अनुवाद किया गया।

मोदी ने कहा, “(भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार) बी.एस. येदियुरप्पा कर्नाटक की उम्मीद हैं और वह जल्द ही मुख्यमंत्री चुने जाएंगे।”

मोदी मंगलवार को उडुपी और बेलगवी जिले में भी रैलियों को संबोधित करेंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending