Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

KANPUR कांड के दोषी विकास दुबे को LDA का झटका,भाई समेत माफिया के LUCKNOW के मकान भी होंगे ध्वस्त

Published

on

mafiya vikas dubey

Loading

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार हुए अपराधी विकास दुबे और उसके भाई दीप प्रकाश दुबे के लखनऊ स्थित मकानों को गिराने की कवायद भी शुरू हो गयी है। पुलिस कमिश्नर ने भी एलडीए को इस सबन्ध में पत्र भेजा है शनिवार को कानपुर प्रशासन ने विकास का किलेनुमा घर ढहाया है।

kanpur vikas dubey house

kanpur vikas dubey house

दोनों भाइयों के मकान कृष्णनगर की इंद्रलोक कॉलोनी में हैं। दोनों भाइयों के मकानों को गिराने की तैयारी एलडीए ने शुरू कर दी है। शासन के बड़े अफसरों ने बाकायदा एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी व सचिव मंगला प्रसाद सिंह को इस सबन्ध में निर्देश भी जारी किए हैं। कानपुर के मकान को ढहाने पर सोशल मीडिया में पुलिस की आलोचना को देखते हुए एलडीए बेहद फूंक फूंक कर पूरी कार्रवाई को अंजाम देगा। गोपनीय तरीके से एलडीए इंजीनियरों ने बाकायदा दोनों भाइयों के मकानों की नापजोख भी कर ली है। इंद्रलोक कॉलोनी में विकास दुबे के मकान का नम्बर जे 424 और भाई का के 528 है। इंद्रलोक कॉलोनी को कृष्णा कॉलोनाइजर्स बिल्डर ने बसाया था। बिल्डर के भू उपयोग से जुड़ी फाइलें तलाशना एलडीए ने शुरू किया है। एलडीए ने लखनऊ डीएम और नगर आयुक्त को भी एक पत्र लिखा है जिसमे बिल्डर से जुड़ी कई जानकारियों की मांग की गई है एलडीए अफसरों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के सवाल न उठें, इसकी तैयारी की जा रही है पूरी कार्रवाई एलडीए में स्थित अवैध निर्माणों के लिए गठित न्यायालय विहित प्राधिकारी के जरिये कराया जाएगा। दरअसल पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से एलडीए वीसी को जो पत्र भेजा गया है उसमें विकास दुबे व उसके भाई समेत परिजनों की संपत्तियों की पूरी जानकारियां मांगी गई है साथ ही मकानों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी है। सूत्रों के मुताबिक कृष्णानगर कोतवाली के पुलिसकर्मियों को भी दोनों के मकानों का विस्तृत ब्यौरा जल्द हासिल करने के लिए सक्रिय किया गया है। एलडीए अफसरों के मुताबिक चूंकि 90 के आसपास नक्शे के लिए एलडीए में फाइल चली थी। इसलिए कृष्णा कॉलोनाइजर्स से भी सम्पर्क किया जा सकता है। विकास की सारी सम्पत्तियां कई शहरों में खंगाली जा रही हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending