Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘काला’ के पोस्टर में हुमा की दिखी दमदारी, 7 जून को आएगी फिल्म

Published

on

Loading

सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘काला’ लंबे समय से चर्चा के केंद्र में है। फिल्म का टीजर रिलीज होने की तारीख से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ नाना पाटेकर दो–दो हाथ करते नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। अब एक बार फिर से इसका एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें हुमा एक अलग अंदाज में जलवे बिखेरती दिख रही हैं।

‘काला’ का नया पोस्टर दोबारा रिलीज किया गया है। पोस्टर में हुमा कुरैशी नॉन ग्लैमरस लेकिन असरदार किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हुमा ने लिखा कि, ‘दमदार किरदार निभाकर ही बतौर एक्टर्स हमें खुशी मिलती है।

मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे जरीना का किरदार निभाने का मौका मिला। थैंक्यू पीए रंजीत इसके लिए और वन एंड ओनली रजनीकांत की ‘काला’ सिनेमाघरों में 7 जून को रिलीज हो रही है।’

फिल्म में रजनीकांत एक डॉन के किरदार में नजर आएंगे। रजनीकांत फिल्म में एक ऐसे डॉन का रोल प्ले कर रहे हैं, जो लोगों के अधिकारों के लिए लड़ता है. रजनीकांत अपने ही अंदाज में दुश्मनों को धूल चटाते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है.

 

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending