Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड विधानसभा चुनावः पहले चरण में हुआ 62.87 प्रतिशत मतदान

Published

on

Loading

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को 62.87 प्रतिशत मतदान हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय चौबे ने बताया कि आधिकारिक रूप से वोटिंग 3 बजे तक होनी थी लेकिन लोगों के लाइन में लगे होने की वजह से वोटिंग 3 बजकर 45 मिनट तक चली।

इस दौरान सबसे ज्यादा 64.16 प्रतिशत मतदान लोहरदगा विधानसभा सीट पर और सबसे कम 41.39 प्रतिशत मतदान बिशुनपुर सीट पर दर्ज किया गया। पहले चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान हुआ।

डाल्टनगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच झड़प हुई, बाद में स्थिति हालांकि सामान्य हो गई।

पुलिस के मुताबिक, डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड के अंतर्गत कोशियारा मतदान केंद्र पर यह घटना हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी के.एन. त्रिपाठी के मुताबिक, भाजपा समर्थकों ने उन्हें जबरन मतदान केंद्र पर जाने से रोका। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के वाहन पर पथराव किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, त्रिपाठी समर्थकों और भाजपा समर्थकों में गाली-गलौज भी हुई। इसके बाद मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षाबल और त्रिपाठी के अंगरक्षक ने बीच-बचाव कर उस मतदान केंद्र से त्रिपाठी को रवाना कर दिया।

पहले चरण में कुल 37,78,963 मतदाताओं में 19,79,991 पुरुष और 17,98,966 महिलाएं और पांच तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन सीटों पर कुल 189 उम्मीदवार हैं, जिनमें 15 महिलाएं हैं। भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 28 उम्मीदवार हैं।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending