Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी चैंपियन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का रोमांच 5 दिनों बाद शुरु होने जा रहा है। ऐसे में आईपीएल के दीवाने 9 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन मुंबई इंडियंस और RCB के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है।

मुंबई इंडियंस को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह अब तक 5 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। आईपीएल के पिछले दो सीजन उसके ही नाम रहे हैं।

इस बार भी रोहित शर्मा की टीम की नजर लगातार तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने पर रहेगी। आईपीएल चैंपियन इस बार कौन बनेगा इस बात का पता तो बाद में चलेगा लेकिन क्रिकेट के दिग्गजों ने अभी से विजेता को लेकर भविष्यवाणी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने मुंबई को इस बार का चैंपियन बताया है।

उनके मुताबिक दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम रहेगी। वहीं, तीसरे स्थान पर उन्होंने पंजाब किंग्स को रखा है। स्टायरिस ने ट्विटर पर पूरी लिस्ट जारी की है।

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending