Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इंदौर में फूटा कोरोना बम, एक ही कंपनी में काम करने वाले 26 कर्मचारी पॉजिटिव

Published

on

Loading

इंदौर। देशभर में जहां कोरोना दम तोड़ रहा है वहीँ इंदौर में एक बार फिर कोरोना बम फूट पड़ा। यहां एक कंपनी में काम करने वाले 26 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यहां एक निजी कंपनी के 105 से ज्यादा कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें पॉजिटिव आए 26 कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया गया। इसी कंपनी के मैनेजर चार दिन पहले पॉजिटिव आए थे।

इसके बाद कम्पनी के अन्य कर्मचारियों की जांच कराई गई। यहां कुल 180 कर्मचारी कार्यरत हैं। अभी 75 कर्मचारियों के सैंपल लिए जाना बाकी हैं।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात से मतदान शुरू हो गया है। जिन सीटों पर मतदान जारी है उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, नगीना (अजा), मुरादाबाद और पीलीभीत सीट शामिल है। पीलीभीत में वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद भाजपा ने जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। वह कैबिनेट मंत्री हैं। उनके सामने चुनाव में भगवत सरन गंगवार हैं। रामपुर में पहली बार आजम खान के परिवार का सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार कई दिग्‍गजों की परीक्षा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण की 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 14 प्रत्याशी कैराना लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 6-6 प्रत्याशी नगीना और रामपुर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। प्रथम चरण में कुल 14,845 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 7,693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमे 3,571 क्रिटिकल हैं। वहीं 111 आदर्श मतदेय स्थल, 45 महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, 36 युवा कर्मी मतदेय स्थल और 32 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल हैं।

मतदान केंद्रों पर सतर्कता के लिए आयोग ने 4 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 10 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त 1,272 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 150 जोनल मजिस्ट्रेट, 103 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 1,861 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को दी गई है। उन्होंने बताया की प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कुल मतदाताओं की संख्या 1,44,01,543 है, जिसमें पुरुष 76,54,658, महिला 67,46,136 तथा थर्ड जेंडर 749 है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 14,845 मतदेय स्थल हैं।

Continue Reading

Trending