Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का हुआ समापन

Published

on

Loading

लखनऊ। राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का गुरुवार को समापन हुआ। इस मौके पर संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा मध्य क्षेत्र के. राम ने कॉलेज में आयोजित हुई कई स्पर्धाओं में विजेता छात्र-छात्रों को मेडल पहना कर पुरस्कृत किया। वहीं उन्हें खेलकूद के लिए प्रोत्साहित किया।
तीसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताएं
वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन जैवलिन थ्रो, हाई जम्प, लॉन्ग जम्प, बैडमिंटन समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें छात्राओं की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में पीएमटी अंतिम वर्ष की सना फातिमा ने बाजी मारी। दीपशिखा (पीएमटी द्वितीय वर्ष) दूसरे, संजना यादव (इलेक्ट्रॉनिक प्रथम वर्ष) तीसरे स्थान पर रहीं।
हाई जम्प में अनीशा यादव (विद्युत प्रथम वर्ष) पहला, विद्यावती सिंह (विद्युत द्वितीय वर्ष) दूसरा और सोनल सरोज (मैके.प्रो प्रथम वर्ष) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लॉन्ग जम्प में पीएमटी द्वितीय वर्ष की दीपशिखा सिंह पहले, मैके ऑटो द्वितीय वर्ष की खुशनुमा बानो दूसरे और विद्युत प्रथम वर्ष की अनीशा यादव तीसरे स्थान पर रहीं  बैडमिंटन में सिविल अंतिम वर्ष की पुष्पांजलि मौर्या अव्वल रहीं। दूसरे पर सना फातिमा और तीसरे पर दीपशिखा मौर्य रहीं।
म्यूजिकल चेयर में हेमा (आईटी प्रथम वर्ष), श्रेया (मैके ऑटो प्रथम वर्ष), अंशु मदेशिया (आईटी प्रथम वर्ष) ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालकों की 1500 मीटर दौड़ में मैके प्रो. अंतिम वर्ष  छात्र अमरेंद्र पहले स्थान पर रहे। पीएमटी फर्स्ट ईयर के अभिषेक ने दूसरा और मैके प्रो लास्ट ईयर के प्रीतम सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग के बैडमिंटन में मैके.ऑटो लास्ट ईयर के सिद्धार्थ को पहला पुरस्कार, पीएमटी सेकेंड ईयर के आदित्य गुप्ता को दूसरा और पीएमटी सेंकेड ईयर के राशिद चौधरी को तीसरा पदक मिला।
इसके साथ ही बालक वर्ग में आर्किटेक्चर सेंकेंड ईयर के साहिल सिंह और बालिका वर्ग में विद्युत अभी० प्रथम वर्ष की अनीशा यादव ओवरऑल चैम्पियन बने।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending