Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Hobs & Shaw ने दूसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। इस शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म Fast & Furious Presents: Hobbs & Shaw भारत में जबरदस्त कमाई कर रही है।

फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ का शानदार बिजनेस किया जिसकी वजह से ये हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा।

दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 15-20 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया।

पहले दिन फिल्म का कलेक्शन मात्र 80 लाख रुपए ही रहा वहीं दूसरे दिन भी इस फिल्म को ज्यादा फायदा नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों में कुल 1.70 करोड़ की कमाई की है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending