Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर गर्लफ्रेंड की हॉट तस्वीर देखकर नहीं रख पाता खुद पर काबू, करने लगता हैं ये काम!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों एक नए कपल की चर्चा बड़े ही जोरशोर से चल रही हैं। यहां हम मलाइका और अर्जुन की बात नहीं कर रहे। हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्म डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर और गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर की।

शिबानी और फरहान के प्यार के किस्से इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनके समुद्र किनारे की हॉट तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इस बीच फरहान अख्तर को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी तस्वीरें देखकर उनपर कमेंट किए बिना नहीं रह पाते।

हाल ही में शिबानी ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर देख फरहान भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।

शिबानी बिकनी ड्रेस पहन बेहद बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। जिस पर फरहान ने लिखा- ‘ब्यूटीफुल’। साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

शिबानी के मैगजीन कवर शूट को फरहान अख्तर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि ‘रॉकिंग कवर’। हाल ही में एक इंटरव्यू में शिबानी ने कबूल किया कि वो रिलेशनशिप में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि फरहान अख्तर बॉलीवुड के बेस्ट ड्रेस्ड सेलिब्रिटी हैं।’

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending