Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं फरहान अख्तर, खुद दिया सबूत

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चे में हैं। हाल ही फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो इंडियन सिंगर शिबानी दांडेकर के साथ हाथों में हाथ डाले नज़र आ रहे हैं।

इस फोटो में फरहान और शिबानी दोनों हाथों में हाथ लिए चलते हुए नज़र आ रहे हैं , और शिबानी कैमरा में देख रही हैं। इस फोटो को फिर से शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने कुछ लिखा नहीं है, लेकिन सिर्फ ‘दिल’ का इमोजी बनाया है।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

गौरतलब है कि हाल में शिबानी दांडेकर के बर्थडे के मौके पर भी फरहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उनको विश करते हुए किस वाला इमोजी लगाया था। जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें आने लगी थी।

साल 2017  में फरहान और उनकी वाइफ अधूना अख्तर का तलाक हो गया था। जिसके बाद में फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ जुड़ा गया। और अब शिबानी दांडेकर संग जुड़ने लगा। अब इस फोटो के आने के बाद इनके कथित रिश्ते की चर्चा एक बार फिर शुरु हो गई है। हालांकि फरहान या शिबानी ने इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा है।

फिल्मों की बातें की जाएं, तो फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में बिज़ी हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम नज़र आएंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending