Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्तराखंड की नदी ने पसारे उत्तर प्रदेश में अपने पांव, बिना बारिश के डूबा ये शहर

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तराखंड में भारी और लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इन्हीं परिस्थितियों के चलते उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में आने वाली रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे मुरादाबाद समेत अन्य कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Photo credit : ANI

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड भारी बारिश और आए दिन आने वाली आपदाओं को झेल रहा है। कभी बादल फटना तो कभी भू-स्खलन जैसी परिस्थितियां यहां आम हैं। इन्हीं का नतीजा है कि लगभग सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

Photo credit : ANI

अभी कुछ दिन पहले यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अब उत्तराखंड की भारी बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि मुरादाबाद में पानी आवासीय इलाकों में घुस गया और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

Photo credit : ANI

मुरादाबाद में जो तस्वीरें सामने आई उनमें नज़र आ रहा है कि पानी के चलते सड़कें गायब हैं। कभी पैदल और दोपहिया से चलने वाले लोग अब ट्रैक्टर पर चलने को मजबूर हैं।

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Published

on

Loading

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार है। अब अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उधर, हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन की ओर से आदेश के अनुपालन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि आज से इस मामले में आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अब्दुल मलिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काकर पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला करने के संगीन आरोप के साथ ही सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द कर मस्जिद और मदरसा बनाने का भी आरोप है। हल्द्वानी हिंसा में 6 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई अब्दुल मलिक से की जाएगी। पुलिस मलिक की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन के लोग, निगमकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए थे। जबकि, छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 31 दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Reading

Trending