Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रोहित शर्मा ने तोड़ा ये खतरनाक रिकॉर्ड, अब रह गए ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Published

on

Loading

डबलिन के द विलेज मैदान पर भारत आयरलैंड प्रथम टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। आयरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। और आयरलैंड 76 रन से पहला टी-20 मैच हार गया।

पर इस मैच में एक बड़ रिकार्ड टूट गया। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने डेविड वार्नर का टी-20 में बनाए 79 छक्कों का एक बड़ा रिकार्ड तोड़ दिया। अब रोहित शर्मा के सामने क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल और ब्रैंडन मैकुलम एक दीवार की तरह हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) ने बनाए। रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के जड़े। इन पांच छक्कों की बदौलत रोहित शर्मा टी-20 मैचों में 83 छक्के जड़े।

रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है। वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए। शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending