Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ड्रीम गर्ल बनी आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल इन दिनों सफलता की नई इबारत लिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर रविवार की कमाई के बाद ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

रविवार के कलेक्शन के बाद फिल्म ने आयुष्मान खुराना की बधाई हो को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अबतक 139.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

आपको बता दें कि सुपरहिट फिल्म बधाई हो की कुल कमाई 137.61 करोड़ रुपये थी। वहीं ड्रीम गर्ल का लाइफटाइम कलेक्शन 139.70 करोड़ रुपए हो गया है। इसी के साथ ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

पांचवें हफ्ते में ड्रीम गर्ल ने भारतीय बाजार में शुक्रवार को 35 लाख, शनिवार को 60 लाख, रविवार को 75 लाख कमाए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ड्रीम गर्ल को सुपरिहट बताया है। मूवी ने 4 दिन में 50 करोड़, 11 दिन में 100 करोड़ और 17 दिन में 125 करोड़ कमाए हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending