Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लगातार चौथे दिन ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। 13 सितंबर को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस तहलका मचा रही है। फिल्म ने 4 दिनों में जबरदस्त कमाई करते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म की कहानी लोगों का काफी पसंद आ रही है। ड्रीम गर्ल देखने के बाद लोग इस कॉमेडी एंटरटेनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के आंकड़े शेयर करते हए लिखा- फिल्म को सफलता मिल रही है. चौथे दिन कमाई में थोड़ी बहुत गिरावट आई है।

शुक्रवार को फिल्म ने 10.05 करोड़, शनिवार को 16.42, रविवार को 18.10 करोड़ और सोमवार को फिल्म ने 7.43 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में ड्रीम गर्ल ने कुल 52 करोड़ कमा लिए हैं।

फिल्म का निर्देशन राज शान्डिल्य ने किया है। इससे पहले राज कई सुपरहिट फिल्मों के डायलॉग्स लिख चुके हैं। फिल्म के कलेक्शन को देखकर यह फिल्मी दिग्गजों को उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द की 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending