Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिलीप कुमार की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनके परिवारिक मित्र के अनुसार उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया था।

पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा कि उनके कल यानी बृहस्पतिवार को घर लौटने की उम्मीद है। जांच से पता लगा था कि उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था। डॉक्टरों ने उस तरल पदार्थ को निकाल दिया है।

फारूकी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद… मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से बातचीत की। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें (दिलीप कुमार को) कल छुट्टी दे दी जाएगी।’’ दिलीप कुमार का इलाज कर रहे पारकर ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को पिछले महीने नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म “किला” में नजर आए थे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending