Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

आईपीएलः अक्षर पटेल के बाद अब आरसीबी का ये खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है। लेकिन अब इस टूर्नामेंट पर संकट के बादल नजर आने लगे हैं। देश में चल रही कोरोना की दूसरी लहर की वजह से आईपीएल पर भी असर पड़ सकता है।

अक्षर पटेल और नीतीश राणा के बाद अब एक और आईपीएल खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गया है। बताया जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 20 साल के पडिक्कल को RCB के स्क्वॉड से अलग कर दिया गया है। उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है। पडिक्कल का संक्रमित होना आरसीबी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों में 147.4 की औसत से 737 रन बनाए, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे।

बता दें कि 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें इस समय चेन्नई में हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार विश्व की सबसे लुभावनी टी20 लीग को भारत के छह शहरों में खेली जाएगी।

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending