Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज को हुआ कोरोना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में जीत के साथ शुरूआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज एनरिक नोर्तजे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के ही अक्षर पटेल भी कोरोना के शिकार हो गए थे।

एनरिक नोर्तजे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे क्योंकि वह क्वारंटाइन में थे।  टीम ने इस मैच में 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। नोर्तजे ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे। उन्होंने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक लीग मैच के दौरान 156.22 किमी/ घंटा की गति से गेंद फेंकी थी। जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद थी।

दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाजों को इस साल भी दिल्ली की टीम में बरकरार रखा गया है, क्योंकि पिछले सीजन में दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में इनका अहम योगदान रहा था।

 

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending