Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ना आना इस देश..: एक देश जहां दो शादी नहीं की तो जुर्म किया, जाना पड़ेगा जेल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हर देश की अपनी संस्कृति और रीति रिवाज होते है। शादी को लेकर हर जगह का अपना नियम होता है। इस दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां एक बीबी रखने पर युवक को उम्र भर की जेल हो सकती है।

अफ्रीका का एक देश इरीट्रिया है, जहां ऐसा कानून है की एक पुरुष को दो शादियां करनी पड़ती है। अजीब बात तो यह है कि अगर कोई पुरुष इस बात से इंकार करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। फिर उस पुरुष को उम्र कैद जैसी सजा भी हो जाती है। वहीं अगर किसी महिला ने अपने पति को छोड़ दूसरी शादी की तो महिला को तो सजा होगी। साथ में महिला के कारण पुरुष को भी सजा मिलेगी।

सरकार ने इस फैसले को लेकर यह कहा है की इरीट्रिया कई समय से गृहयुद्धों का शिकार होता रहा है। इस युद्ध में इरीट्रिया के बहुत सारे सैनिक अपने जान से हाथ धो चुके है। वहीं इस युद्ध के वजह से वर्ष 1998 से 2000 के बीच पुरुषों की संख्या दिन पर दिन घटती ही जा रही है।

आपको बता दें कि पुरुषों की संख्या घटने के कारण देश में लड़कियां ज्यादा हैं और लड़के कम हैं। इस बारे में सरकार का कहना है कि महिलाएं अकेले अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती हैं। उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखना होगा। इसलिए देश की घटती आबादी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऐसा फैसला लिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।

एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।

Continue Reading

Trending