Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Coronavirus Updates: देश में बीते 24 घंटे में आए 12,143 नए मामले, 103 की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के रोजाना के मामलों में उतार -चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 12,143 नए केस दर्ज किए गए और 103 लोगों की मौत हो गई। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 11,395 रही।

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,92,746 पहुंच गए हैं। ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। बता दें कि देश में कोविड-19 के मामले लगातार घट-बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के 9,309 नए केस सामने आए थे। जबकि मौतों की संख्या 87 थी।

देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,55,550 हो गई हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने के साथ ही देश में टीकाकरण अभियान भी शुरू हो चुका है। भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में अब तक 79,67,647 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending