Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में बढ़ा कोरोना वायरस का कहर, पिछले 24 घंटे में आए 81,466 नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता चला जा रहा है। हर गुजरते दिन के साथ भारत में दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 81,466 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में शुक्रवार को 469 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

बता दें कि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार के दिन कोरोना के दैनिक मामलों में नौ हजार का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं, ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी बीते दिन इजाफा हुआ है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कल यानी शुक्रवार को 50,356 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। वहीं अगर टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक कुल 6,87,89,138 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending