Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 3.49 लाख नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा आंकड़ो के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 49 हज़ार नए केस सामने आए हैं।

इस दौरान 2767 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

पिछले तीन दिन में देश में मौत का आंकड़ा 7500 के पार चला गया है। संक्रमितों की संख्या रोज रिकार्ड तोड़ रही है।

इसी के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 26 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 1,40,85,110 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब तक 1,92,311 लोगों की जान जा चुकी है।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending