प्रादेशिक
कोरोना का डरः पत्नी ने किया मिलने से इनकार, पति ने लगा ली फांसी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कोरोना के डर से अपने पति से मिलने से इनकार किया तो शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार जय कुमार मौर्य नाम का शख्स चार दिन पहले ही मुंबई से लौटा था और अपने घर में अलग कमरे में होम क्वारनटाइन था। कोरोना से संक्रमित होने के शक की वजह से उसकी पत्नी उसे दूर खिड़की से देखा करती थी।
15 मई की रात को मृतक ने अपनी पत्नी को कमरे में बुलाया लेकिन पत्नी ने कोरोना रिपोर्ट आने तक मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद पति लगातार पत्नी से कमरे में आने की जिद करता रहा लेकिन संक्रमण के डर की वजह से वह तैयार नहीं हुई।
इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े से आहत होकर जय कुमार ने अपने घर के पास ही पेड़ से लटक कर जान दे दी. लोग जब सुबह जगे तो उन्हें इसकी सूचना मिली जिसके बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक शुक्रवार की रात को होम क्वारनटीन से चोरी छिपे निकलकर बीबी से मिलने पहुंच गया था लेकिन पत्नी ने कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आने तक मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया।
उत्तर प्रदेश
फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए
फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ FIR दर्ज, मस्जिद की तरफ काल्पनिक तीर छोड़ने का आरोप
-
नेशनल2 days ago
सपा ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव
-
नेशनल2 days ago
शिक्षक भर्ती घोटाला: कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले से गई 24000 शिक्षकों की नौकरी, बस एक महिला की बची जॉब
-
नेशनल2 days ago
राहुल गांधी की तबियत आज भी खराब, तमाम चुनावी कार्यक्रम हुए कैंसिल
-
नेशनल2 days ago
दूसरे चरण में धार्मिक ध्रुवीकरण के समीकरण का चक्रव्यूह भेद पाएंगे मोदी!
-
नेशनल2 days ago
सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को 30 सप्ताह का गर्भ गिराने की दी इजाजत
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा