Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़े, 1 दिन में हुई सबसे अधिक मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अब और तेजी होती चली जा रही है। इस खतरनाक वायरस से पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौत हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 1 दिन में इस बीमारी से 194 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं, अगर संक्रमण की बात करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 6566 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में कोरोना के कुल 1लाख 58 हजार 333 मामले सामने आ चुके हैं।

इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर अब तक 4 हजार 531 लोगों ने जान गंवा दी है। वहीं, राहत वाली खबर ये है कि अब तक 67 हजार 692 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी देश में 86 हजार 110 एक्टिव केस हैं। कोरोना से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 57 हजार के करीब कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 1897 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, तमिलनाडु देश का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य है। यहां कोरोना के अब तक 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में मरीजों की संख्या 15 हजार 257 है, जिसमें 303 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 15 हजार 195 है, जिसमें 938 लोग जान गंवा चुके हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending