Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में नहीं थम रही कोरोना वायरस की रफ्तार, 86 हजार के करीब पहुंची संख्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ कोविड-19 के मामले भारत में बढ़ते चले जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3970 मामले सामने आए हैं, जबकि 103 लोगों की मौत हुई है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 85940 जा पहुंचा है। इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 2752 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं अगर ठीक हुए मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा अब 30 हजार के पार चला गया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में अबतक कुल 30153 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना में कोरोना के ज्यादा केस सामने आए हैं। लेकिन महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। भारत के अलग-अलग राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending