Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में हर दिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में लगभग 10 हजार नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में हर दिन के साथ कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के मामले लगभग 10 हजार पाए गए। जिसके बाद देश में कुल इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2 लाख 26 हजार 770 हो गई है।

कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 273 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई है। एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 9,851 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

हर दिन तेजी से बढ़ते आंकड़ों के साथ भारत अब सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में चौथे नंबर पर आ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल 1 लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस हैं जबकि 1 लाख 9 हजार 461 लोग ठीक हो चुके हैं।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending