Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में कोरोना रफ्तार हुई और तेज, बीते 24 घंटे में मिले 27,426 नए केस

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती चली जा रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सूबे में बीते 1 दिन में 27,426 नए केस आए हैं।

बता दें कि प्रदेश में इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में कभी केस नहीं आए थे। यह एक दिन की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। गुरुवार से तुलना की जाए तो 4987 अधिक संक्रमित केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मृत्यु भी हुई है।

इस खतरनाक वायरस  से  सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ है। यहां कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। राजधानी में बीते 24 घंटे में 6598 केस आए हैं। यहां पर 35 लोगों की मौत हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2344 नए संक्रमित मिले हैं। प्रयागराज में 1758 और कानपुर में 1403 नए संक्रमित केस मिले हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 23,307 टेस्ट कराए गए थे।

 

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending