Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना की दूसरी लहर हुई बेकाबू, एक दिन में मिले 2,34,692 नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर फुल स्पीड में बढ़ता जा रहा है। यह खतरनाक वायरस हर दिन नए मामलों का रिकॉर्ड बना रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के अपने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते दिन 2 लाख 34 हजार 692 कोरोना के नए केस सामने आए। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है।

आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन 1,341 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। नए रिपोर्ट किए गए मामलों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सबसे आगे हैं।

महाराष्ट्र, में सबसे ज्यादा 63729 नए मामले सामने आए हैं और उत्तर प्रदेश में 27360 नए केस मिले हैं। दिल्ली में 19486 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में 14912 नए मामले और कर्नाटक में 14859 नए मामले सामने आए हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending