Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में तेजी से कम हो रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले इतने केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर कम होता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 86 हजार 498 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। 63 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ जब इतनी कम संख्या में कोरोना के नए मरीज आए हैं।

इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बीते दिन 1 लाख 82 हजार 282 लोग कोरोना से रिकवर हुए, जबकि 2123 संक्रमितों की जान चली गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी घटकर 13 लाख 3 हजार 702 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 97 हजार 907 एक्टिव मामले घटे हैं। एक दिन के अंदर देश में 1 लाख 82 हजार 282 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। यह लगातार 26वां दिन है जब दैनिक मामलों से ज्यादा संख्या कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की है।

देश में कोरोना से ठीक होने की दर में भी बढ़ोतरी हो रही है और यह अब 94.29 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, साप्ताहित संक्रमण दर गिरकर 5.94 फीसदी पर आ गया है। भारत में लगातार 15 दिनों से दैनिक संक्रमण दर 10 फीसदी से नीचे है और बीते दिन में भी यह 4.62 प्रतिशत रहा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending