Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंंटे में देश में आए 2 लाख 61 हजार केस, 1501 मौतें

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी भारत में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते 24 घंटे में इस  खतरनाक वारयस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 261500 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना के चलते 1501 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले देश में इतनी बड़ी संख्या में कभी भी मरीज नहीं आए थे।

इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश है। महाराष्ट्र में कोरोना के 67123, उत्तर प्रदेश में 27334, दिल्ली में 24375, कर्नाटक में17489 और छत्तीसगढ़ में16083 नए मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में से कुल 58.28% नए मामले इन राज्यों से ही सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अकेले 25.67% नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र (419) और दिल्ली (167) मौतें शामिल हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending