Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम आए कोरोना के मामले, 2,219 लोगों की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार कम दर्ज किए जा रहे हैं। देश में लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस सामने आए। अप्रैल के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इतनी कम संख्या में कोरोना के नए केस सामने आए हैं।

बुधवार सुबह जारी कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 92,596 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,90,89,069 हो गई है।

वहीं, 2219 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,53,528 हो गई है। मंगलवार को कोरोना के 1,62,664 मरीज डिस्चार्ज हुए जिसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,75,04,126 पहुंच गई है।

वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,31,415 है। दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से कम रहे हैं। 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 316 नए मरीज सामने आए, जबकि मरने वालों की संख्या भी 50 से नीचे रही। यहां एक दिन में 41 लोगों की कोरोना से जान गई।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending