नेशनल
कोरोना वायरसः भारत के किस राज्य में कितना फैला है संक्रमण, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस हर दिन देश में तेजी से फैल रहा है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 21 हजार के पार पहुंच गई है।
वहीं, इससे 681 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 5662 है जबकि मरने वाले लोग भी सबसे ज्यादा इसी राज्य के हैं।
नए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 269 हो गई है। भारत में कोरोना किस राज्य में कितना फैला है ताजा लिस्ट से आसानी से समझा जा सकता है।
भारत में कोरोना वायरस से प्रभावित राज्य
State
|
Cases
|
Recovered
|
Deaths
|
---|---|---|---|
Maharashta | 5652 | 789 | 269 |
Gujarat | 2407 | 179 | 103 |
Delhi | 2248 | 724 | 48 |
Rajasthan | 1890 | 230 | 27 |
Tamil Nadu | 1629 | 662 | 18 |
Madhya Pradesh | 1592 | 148 | 80 |
UP | 1449 | 173 | 21 |
Telangana | 945 | 194 | 23 |
Andhra Pradesh | 813 | 120 | 24 |
West Bengal | 456 | 79 | 15 |
Kerala | 438 | 323 | 3 |
Karnataka | 427 | 131 | 17 |
J & K | 407 | 92 | 5 |
Haryana | 262 | 140 | 3 |
Punjab | 251 | 49 | 16 |
Bihar | 143 | 46 | 2 |
Odisha | 83 | 32 | 1 |
Jharkhand | 49 | 8 | 3 |
Uttarakhand | 46 | 23 | 0 |
Himachal Pradesh | 40 | 18 | 1 |
Chhattisgarh | 36 | 26 | 0 |
Assam | 35 | 19 | 1 |
Chandigarh | 27 | 14 | 0 |
Andaman and Nicobar Islands | 18 | 11 | 0 |
Ladakh | 18 | 14 | 0 |
Meghalaya | 12 | 0 | 1 |
Puducherry | 7 | 3 | 0 |
Goa | 7 | 7 | 0 |
Tripura | 2 | 1 | 0 |
Manipur | 2 | 2 | 0 |
Arunachal Pradesh | 1 | 1 | 0 |
Mizoram | 1 | 0 | 0 |
Nagaland | 0 | 0 | 0 |
नेशनल
राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का एक विमान क्रैश हुआ है। हादसा जैसलमेर से करीब 25 किमी दूर पीथला गांव के पास हुआ है। यहां दूर तक मलबा बिखरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के सिपला ग्राम पंचायत की बालों की ढाणी के पास आज सुबह भारतीय वायु सेना का एक टोही विमान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि यह विमान सुनसान इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के साथ-साथ वायु सेना के भी अधिकारी मौके पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय लोगों की भी भीड़ एकत्र हो गई। बता दें कि वायुसेना के टोही विमान आसमान से जासूसी गतिविधियों पर नजर रखने का काम करता है।
जैसलमेर के पिथला गांव के ऊपर से गुजर रहे इस विमान के क्रैश होने पर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज से ही आस-पास के इलाके के ग्रामीण डर गए। हादसे का पता लगते ही हर कोई घटना स्थल की तरफ भागने लगा। वहीं से लोगों ने संबंधित लोगों को सूचना भी की। प्रशासन के साथ वायु सेना का दस्ता भी मौके पहुंचा। फिलहाल घटना वाले इलाके को सेना ने अपने कब्जे में लिया है।
गमीमत यह रही कि इस विमान हादसे में को जनहानि नहीं हुई है। दरअसल वायुसेना के टोही विमान में कोई पायलट मौजूद नहीं रहता है। इस विमान को रिमोट के जरिए संचालित किया जाता है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय
-
नेशनल3 days ago
सपा ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव
-
नेशनल3 days ago
राहुल गांधी की तबियत आज भी खराब, तमाम चुनावी कार्यक्रम हुए कैंसिल
-
नेशनल3 days ago
दूसरे चरण में धार्मिक ध्रुवीकरण के समीकरण का चक्रव्यूह भेद पाएंगे मोदी!
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा
-
नेशनल3 days ago
सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को 30 सप्ताह का गर्भ गिराने की दी इजाजत
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
पूरे देश में गूंज रहा है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का स्वर : योगी आदित्यनाथ
-
बिजनेस3 days ago
Reliance Jio Q4 Results: मार्च तिमाही में 5,337 करोड़ रुपये का मुनाफा, 11 फीसदी बढ़ी आय