अन्तर्राष्ट्रीय
कोरोनाः इस जगह खुलेआम घूम रहे हैं लोग, मौलवियों की बात मानकर तोड़ रहे लॉकडाउन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। इस खतरनाक वायरस ने अबतक 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।
कोविड-19 नाम का यह वायरस पाकिस्तान में भी लगातार लोगों की निशाना बना रहा है। इस वायरस से पाकिस्तान में अबतक 5837 लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं यह वायरस 96 लोगों की जान ले चुका है।
इस बीच पाकिस्तान में मौलवियों की वजह से वहां वायरस फैलने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल, इस वायरस को रोकने के लिए दुनियाभर की सरकारें लॉकडाउन कर लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है साथ ही धार्मिक स्थलों पर न जाने के लिए भी कह रही है।
वहीं, पाकिस्तान के लोग सरकार से ज्यादा मौलवियों पर भरोसा जता रहे हैं और लॉकडाउन तोड़ कर इकठ्ठा हो रहे हैं।पाकिस्तान के शहर मुल्तान में मस्जिद में नमाज पढ़वाने वाले 52 वर्षीय साबिर दुर्रानी पिछले महीने जारी किए गए सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने वालों में से एक हैं।
वहां पांच या उससे ज्यादा लोगों के धार्मिक सभाओं पर प्रतिबंध है फिर भी लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। दुर्रानी ने सोमवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमारे नेता ने हमें कहा है कि वायरस हमें उस तरह से संक्रमित नहीं कर सकता, जिस तरह से पश्चिमी लोगों को कर रहा है।
दुर्रानी बताया कि उनके नेता ने कहा, “हम अपने हाथ धोते हैं और हम नमाज शुरू करने से पहले एक दिन में पांच बार अपना चेहरा धोते हैं जो दूसरे लोग नहीं करते हैं, इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है. ईश्वर हमारे साथ है।”
अन्तर्राष्ट्रीय
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।
जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।
गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड3 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म1 day ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी