Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

क्रिस गेल के संग बैठी ये हसीना कौन है, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Published

on

Loading

यह तस्वीर आप देख रहे होंगे और तुरंत कहेंगे कि अरे यह तो क्रिस गेल बैठे हैं। पर जो साथ में बैठी उस महिला के बारे जब आप जानेंगे तो आप कहेंगे अरे नहीं….

आईपीएल 2018 में क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे हैं। आईपीएल 11वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की जीत में क्रिस गेल के नाबाद शतकीय पारी ने अहम रोल अदा किया। क्रिस गेल ने आईपीएल सीजन 2018 का यह पहला शतक लगाया। इस मैच में क्रिस गेल ने 104 रनों की नाबाद पारी खेली। इस शतक से पूरा स्टेडियम झूम उठा।

स्टेडियम में क्रिस गेल की पत्नी नताशा भी माैजूद थीं, उन्होंने भी गेल के लगाए शतक पर उनका अभिवादन किया।

क्रिस गेल की पत्नी नताशा, साभार इंटरनेट

जीहां, इस फोटो में बैठी महिला क्रिस गेल की पत्नी नताशा है। और साथ में है उनका बेटा। अब चौंकना तो बनता है। गेल की ऐसी खूबसूरत पत्नी को देखकर।

क्रिस गेल की पत्नी नताशा, साभार इंटरनेट

आइए कुछ जानकारी आपको गेल की पत्नी नताशा के बारे में देते हैं। गेल, नताशा को ‘ताशा’ नाम से बुलाते हैं। इन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम ब्लश है जो अभी दो साल की है। वर्ष 2016 में ब्लश का जन्म हुआ था। नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending