Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बेरोजगारी के बावजूद हिम्मत नहीं हारी 25 साल की ये लड़की, चुनाव लड़ा और बन गई सबसे कम उम्र की सांसद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण देने का बिल कई सालों से अटका है लेकिन इस बार के चुनाव में ओड़िशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक के महिलाओं को चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण देने के फैसले की वजह से एक 25 साल की लड़की ने इतिहास रच दिया।

महिला का नाम चंद्राणी मुर्मू है। उनकी उम्र महज 25 साल 11 महीने है। इस बार के चुनाव में क्योंझर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी को हराने के बाद चंद्राणी के नाम सबसे कम उम्र की सांसद बनने का रिकॉर्ड बन गया है।

25 साल की चंद्राणी मुर्मू इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। उन्होंने 67,822 मतों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और दो बार से सांसद रहे अनंत नायक को हराया है।

चंद्राणी 2017 में भुवनेश्वर स्थित एसओए विश्वविद्यालय से बी. टेक की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। जीतने के बाद उन्होंने कहा, “मैं अपनी इंजीनियरिंग पूरा करने के बाद नौकरी खोज रही थी, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राजनीति करूंगी और सांसद बनूंगी, मेरा नामांकन अप्रत्याशित था।”

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending