Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

किसी में इतना दम नहीं जो उद्धव को अयोध्या आने से रोक सके: चंपत राय

Published

on

Loading

अयोध्या। महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत के बीच चल रहे विवाद पर अयोध्या के संतों ने कंगना को खुला समर्थन दिया है। अयोध्या के संतों का तो यहां तक कहना है कि वह अब उद्धव ठाकरे को अयोध्या में घुसने तक नहीं देंगे। वहीँ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव तथा विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय खुलकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे के पक्ष में आ गए हैं। राय ने अयोध्या के संतों द्वारा उद्घव के विरोध किए जाने को गलत बताया। उन्होंने यहां तक कह डाला कि किसमें है इतना दम जो उद्घव को अयोध्या आने से रोक सके।

अयोध्या में तमाम साधु-संतों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे को अयोध्या में न घुसने देने का एलान किया था। इसके विपरीत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साफ कह दिया है कि उद्घव ठाकरे को अयोध्या आने से कोई नहीं रोक सकता। अभी किसी में इतना दम नहीं है कि वह उद्घव ठाकरे को अयोध्या आने से रोक सके।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय इतने पर ही नहीं रुके। चंपत राय ने अयोध्या के संतों का उद्घव के विरोध को बेहद गलत बताया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि, अगर किसी में जरा भी दम है तो उद्घव को अयोध्या आने से रोक ले। जिसकी मां ने दूध पिलाया वो उद्घव का सामना करे। बेवजह विवाद को बढ़ाया जा रहा है।

कारसेवकपुरम में चंपत राय ने कहा कि राजस्थान में एक गीत है, जिसमें कहा जाता है कि किसकी मां ने जीरा खाया जो गंगा का पानी रोक सके। ठीक उसी तरह से अयोध्या में किसकी मां ने इतना जीरा खाया है कि ऐसी ताकतवर संतान पैदा की है जो कि उद्घव ठाकरे को अयोध्या आने से रोक सके। किसी की मां ने दूध पीया है और पिलाया है अपने बच्चे को, जो उद्घव ठाकरे का सामना करेगा अयोध्या में। उन्होंने कहा कि सब बेकार की बातें हैं सिर्फ एक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

#champatrai #uddhavthackrey #ayodhya #kanganaranaut

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending