Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

बिना पैसे दिए घर ले आईए ये शानदार कार, आज ही पहुंचे एजेंसी पर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं ठहर जाइए। मार्केट में एक ऐसी स्कीम आई है जिससे आप बिना पैसे दिए अपनी मनपसंद कार घर ला सकते हैं। चौंक गए न? बात हैरानी की जरूर है लेकिन सौ फीसदी सही है।

दरअसल, कार कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए लीज प्रोग्राम लांच कर दिया है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को न तो डाउनपेमेंट देने होता है और न ही मेटेनेंस की कोई चिंता करनी होती है।

ये प्रोग्राम लॉन्च करने वाली कंपनियों में ह्यूंदै, महिंद्रा, स्कोडा और फिएट शामिल हैं। लीज प्रोग्राम में आप कार कंपनियों से 2 से 5 साल के लिए कार ले सकते हैं।

फिलहाल ये स्कीम बेंगलुरु, दिल्ली, चैन्नई, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली-NCR में उपलब्ध होगी। स्कीम के तहत सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा 17,642 रुपये के मासिक किराये पर मिलेगी, जिसमें जीएसटी भी शामिल हैं।

पांच साल तक यह कीमत चुकानी होगी। वहीं अगर नई क्रेटा शोरूम से खरीदते हैं, तो इसके लिए 2.73 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देनी होगी और पांच सालों तक ईएमआई के तौर पर 18,901 रुपये चुकाने होते हैं।

लीज पर मिलने वाली कारों में रोड टैक्स, इंश्योरेंस, ब्रेकडाउन असिस्टेंस, एक्सिडेंटल रिपेयर, एंड-टू-एंड मेंटेनेंस, शेड्यूल टायर और बैटरी में बदलाव और एक रिप्लेसमेंट व्हीकल जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending