Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

करियर

40 हजार रुपए की नौकरी कर रही है आपका इंतजार, बस करना होगा ये काम!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बेरोजगार इंजीनियर ये खबर पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे। MSCWB ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है।

आपको बता दें कि MSCWB में कुल पदों की संख्या 150 है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च, 2019 है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

शैक्षिक योग्यताः
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से पदों से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक अधिसूचना को डाउनलोड करें।

आयु सीमाः
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 पद के अनुसार निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि–  14 फरवरी 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि– 15 मार्च 2019
रिक्ति विवरण:
पद का नाम                                    पदों की संख्या                                   वेतनमान 
जूनियर इंजीनियर (सिविल)                     100                                9,000-40,500/- ग्रेड पे- 4,400/-
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)                 25                                 9,000-40,500/- ग्रेड पे- 4,400/-
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)                25                                 9,000-40,500/- ग्रेड पे- 4,400/-

ऐसे करें आवेदनः 
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.mrb.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए MSCWB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचान को डाउनलोडन कर लें।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

MSCWB जूनियर इंजीनियर के आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन यहां पर देखें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

सरकारी नौकरी की और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

करियर

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी अपने बच्चा का पहली से लेकर 12वीं तक किसी भी क्लास में एडमिशन कराना चाहते हैं तो प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लें। केवीएस ने हाल ही में कक्षा 1 प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने के लिए विशेष रूप से एक नया पोर्टल लॉन्य किया है। जिसपर जाकर आप रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए केवीएस के पॉर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करें। यहां से आप अपने बच्चे का आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2024 रखी गई है जबकि कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल 2024 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। वहीं कक्षा 11 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10वीं का रिजल्ट आने के 10 दिन बाद शुरू होगी। वहीं केवीएस कक्षा 1 की पहली चयन सूची 19 अप्रैल को जारी की जाएगी।

अगर सीटें खाली रहीं तो दूसरी सूची 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। बता दें कि केवीएस ने फरवरी तक सभी नए खुले केंद्रीय विद्यालयों को कक्षा 1 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन ओएलए पोर्टल के माध्यम करने के निर्देश दिए थे जबकि अन्य कक्षाओं के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करने के निर्देश दिए थे।

अगर आप भी अपने बच्चे का प्रवेश केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है. इसमें भारतीय सिम कार्ड के साथ एक वैध मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक वैध ईमेल आईडी, बच्चे की एक डिजिटल तस्वीर या स्कैन की गई फोटो, जिसका आकार 256KB होना चाहिए। फोटो JPEG फॉर्मेट में होना जरूरी है. इसका अधिकतम फाइल आकार 256KB की JPEG या PDF प्रारूप में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन की गई एक प्रति भी जरूरी है. इसके अलावा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, माता-पिता का पूरा विवरण होना आवश्यक है।

Continue Reading

Trending