Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

BrthdY Spcial:एक्टर नहीं, मार्गदर्शक के रूप में भाते हैं शाहरुख, वजह है खास

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उन्हें ‘बॉलीवुड के बादशाह’ कहो या सबके ‘दिलों की धड़कन’, किंग खान कहो। या ‘रोमांस किंग’ उनोर सब नाम सूट ही करते है। दरअसल, बादशाह शाहरुख़ खान का मिजाज ही कुछ ऐसा है जो जनता को उनतक खींच ले ही जाता है।

Image result for shahrukh khan inspiration thought in hindi

फर्श से अर्श तक का सफ़र तय करने वाले शाहरुख खान आज 52 बरस के हो गए है। 2 नवंबर 1965 को जन्में शाहरुख़ खान की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल हुई थी। वहीं उन्‍होंने स्‍नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्‍वाइन किया लेकिन उनका ज्‍यादातर समय दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप में बीतता था।

Image result for shahrukh khan inspiration thought in hindi

शाहरुख ने गौरी से शादी की है जो हिन्‍दू-पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके 3 बच्‍चे हैं-आर्यन, सुहाना और अबराम। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उन्‍हें सबसे अच्‍छा पिता भी माना जाता है क्‍योंकि वे अपने बच्‍चों से बेहद प्‍यार करते हैं और उनके साथ अच्‍छा समय भी व्‍यतीत करते हैं।

Related image

अभिनय की शुरुआत में शाहरुख टेलीविजन से की। दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्‍स से उन्‍होंने अपनी पहचान बनाई। उनके फिल्‍मी करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘दीवाना’ से हुई थी जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था।

Related image

शाहरुख खान डीयू के हंसराज कॉलेज के छात्र रहे हैं। यहां पर पढ़ाई के दौरान उन्हें फुटबॉल खेलना बहुत पसंद था। उनके दोस्तों की मानें तो शाहरुख को हर खेल पसंद था, लेकिन फुटबॉल उन्हें प्रिय था।

Image result for shahrukh khan inspiration thought in hindi

एक्टिंग की दुनिया से लेकर उनके खेलकूद तक के किस्से से आप सभी रूबरू हो चुके है लेकिन आज हम आपको शाहरुख़ खान की एक ऐसी बात बताएगें, जिसे जानना एक फैन के तौर पर आपके लिए और दिलचस्प रहेगा

Image result for shahrukh khan inspiration thought in hindi

 

बता दें, की शाहरुख़ जितने अच्छे एक्टर है उससे कहीं ज्यादा अच्छे मार्गदर्शक भी है वे कईयों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत रहे है ऐसे में आइये आपको भी पढ़ाते है उनके ये जबरदस्त विचार जो बदल सकते है आपकी जिंदगी।

Image result for shahrukh khan inspiration thought in hindi

  • सफलता एक अच्छी टीचर नहीं है, असफलता आपको विनम्र बनाती है।
  • जब  भी  मैं  बहुत  अभिमानी  महसूस  करने  लगता  हूँ  तो  अमेरिका  की  यात्रा  पर  चला  जाता  हूँ। इमीग्रेशन  वाले  लात  मार  कर  मेरे  स्टारडम  से  स्टार  निकाल  देते  हैं।Image result for shahrukh khan inspiration thought in hindi
  • चाहे  लोग  इसे  पसंद  करें  या  नहीं, मेरी  मार्केटिंग  की  सोच  ये  है  कि   अगर  आप  कोई  चीज  लम्बे  समय  तक  लोगों  के  सामने  रखते  हैं  तो  उन्हें  इसकी  आदत  पड़   जाती  है।
  • मेरा  मानना  है  कि   प्यार  किसी  भी  उम्र  में  हो  सकता  है …इसकी  कोई  उम्र  नहीं होती।
  • कामयाबी  और  नाकामयाबी  दोनों  ज़िन्दगी  के  हिस्से  है. दोनों   ही  स्थायी  नहीं  हैं।Image result for shahrukh khan inspiration thought in hindi
  • मैं  झूठ  बोल  सकता  हूँ  कि  मेरी  बीवी  मेरे  लिए  खाना  बनाती  है, लेकिन  ऐसा  नहीं   है। मेरी  बीवी  ने  कभी  खाना  बनाना  नहीं  सीखा  लेकिन  उसके  पास  घर  पे  बहुत  अच्छे   कुक्स  हैं।Related imageजब  लोग  मुझे  भगवान्  कहते  हैं  तो  मैं  कहता  हूँ  नहीं  मैं  अभी भी  अभिनय  का  फ़रिश्ता  या  संत  हूँ। अभी  भी  मुझे  बहुत  आगे   जाना  है।Image result for shahrukh khan inspiration thought in hindi
  • मुझे  पहचाना  जाना  पसंद  है, मुझे  लोगों  का  पसंद  करना  अच्छा   लगता  है, मुझे  इस  बात  से  प्यार  है  कि   जब  मैं  बाहर  जाता  हूँ  तो  लोग  चीखेते -चिल्लाते  हैं। मुझे  लगता  है  जब  ये  सब  मुझसे  ले  लिया  जाएगा  तो  मैं  इन्हें  बहुत  मिस  करूँगा।
  • बाहर  से  मेरी  ज़िन्दगी  आकर्षक  लग  सकती  है  लेकिन  परदे  के  पीछे  वो  उतनी  ही  सामान्य  है  जितना  किसी  और  की।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending